Advertisement
11 June 2022

हिंसा प्रभावित हावड़ा जा रहे थे बीजेपी बंगाल प्रमुख, हुए गिरफ्तार

भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को शनिवार दोपहर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब उन्होंने हिंसा प्रभावित हावड़ा जिले का दौरा करने की कोशिश की। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर दिनाजपुर के बालूरघाट के सांसद मजूमदार को विद्यासागर सेतु पर टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने  बताया, "श्री मजूमदार हावड़ा की यात्रा करने की कोशिश कर रहे थे जहां सीआरपीसी 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई थी। उनकी यात्रा से कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती थी। यह एक निवारक गिरफ्तारी है।"

Advertisement

हाल ही में निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर भड़काऊ टिप्पणी करने के बाद शुक्रवार को हावड़ा के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क गई।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Sukant Majmudar, Howrah violence, TMC, prophet Mohammed controversy
OUTLOOK 11 June, 2022
Advertisement