Advertisement
27 March 2024

भाजपा का दावा, सभी वर्गों में दिख रहा है मोदी की ‘हैट्रिक’ का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जीत की ‘हैट्रिक’ का संकल्प लोगों के बीच देखा जा रहा है।

नकवी के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्तिक के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम लोधी के नामांकन के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आम चुनाव प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और विश्वास के समावेशी-सर्वस्पर्शी माहौल को मजबूत और महफूज करने का मौका है तथा इसमें समाज के सभी तबकों का वोट और सहयोग लेना है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने मोदी सियासी तुष्टीकरण के छल को समावेशी सशक्तीकरण के बल से परास्त कर किया है। भाजपा नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘एक तरफ ‘मोदी हटाओ की सनक’ और दूसरी तरफ मोदी की जीत की हैट्रिक का संकल्प’ समाज के सभी वर्गों में साफ दिखाई दे रहा है।’’

Advertisement

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से गायब हैं। हालांकि, पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आए सुरेश पचौरी को इस पद के लिए चुना है।

दूसरी तरफ, भाजपा ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। सत्तारूढ़ दल ने मंगलवार रात मप्र के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं।

उमा भारती, जिन्होंने 2003 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई थी, 2023 के राज्य चुनावों के दौरान भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भी जगह बनाने में विफल रहीं। इस महीने की शुरुआत में, वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा था कि वह अगले दो वर्षों तक चुनाव नहीं लड़ेंगी और इसके बजाय गंगा नदी के पुनर्जीवन के लिए काम करेंगी, लेकिन उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Congress, BJP on loksabha election, Loksabha election 2024, Modi vision hat-trick mukhtar abbas naqvi
OUTLOOK 27 March, 2024
Advertisement