Advertisement
12 November 2021

भाजपा ने लोजपा को दिया एक और झटका, अब क्या करेंगे चिराग?

भाजपा ने चिराग पासवान को फिर झटका दिया है। दरअसल, मणिपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक करम श्याम गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए।

पूर्व मंत्री इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सिंह ने भरोसा जताया कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा श्याम की सहायता से फिर से सत्ता में लौटेगी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ''आज लिलोंग चाजिंग में करम श्याम के भाजपा में शामिल होने के अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। वह एक महान सोच वाले नेता हैं। मैं और भाजपा मणिपुर में एक स्थिर और प्रगतिशील सरकार देने के लिए उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकते।''

Advertisement

करम श्याम को भाजपा के राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भी सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य इकाई के अध्यक्ष ए शारदा देवी और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी उपस्थित थे।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: भाजपा, लोजपा, करम श्याम, मणिपुर, चिराग पासवान, BJP, LJP, Karam Shyam, Manipur, Chirag Paswan
OUTLOOK 12 November, 2021
Advertisement