Advertisement
06 April 2025

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी का दावा, "पुलिस ने कोलकाता उपनगर में रामनवमी शोभायात्रा को रोका"

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा।

शहर के उत्तरी क्षेत्र केश्तोपुर के निकट शोभायात्रा को ‘‘रोके जाने’’ के बाद चटर्जी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती भी दिखीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, हवाईअड्डे को जोड़ने वाले वीआईपी मार्ग से सटे केष्टोपुर चौराहे पर अवरोधक लगा दिए गए थे।

चटर्जी ने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह एक आध्यात्मिक समागम है जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया है। पुलिस इस शोभायात्रा को कैसे रोक सकती है।’’

पूर्व सांसद बाद में अवरोधक के पास से गुजरीं और शोभायात्रा में भाग लेने वालों से आगे किसी भी विवाद से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया।

Advertisement

न्यू टाउन में स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई जहां इस दौरान चटर्जी को दोपहिया वाहन पर सवार होकर शोभायात्रा में भाग लेते हुए देखा गया और शुरुआती चरण में पार्टी नेता अर्जुन सिंह भी उनके साथ शामिल हुए।

TAGS: Locket Chatterjee, BJP, Congress, Ramanavami Shobhayatra, Mamata Banerjee
OUTLOOK 06 April, 2025
Advertisement