Advertisement
16 May 2018

कांग्रेस-जेडीएस का भाजपा पर विधायक तोड़ने का आरोप, MLA ने कहा- मुझे मिला ऑफर

ANI

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए भाजपा और जेडीएस-कांग्रेस ने एड़ी-चोटी एक कर दी है। इस बीच कांग्रेस और जेडीएस ने आरोप लगाया है कि भाजपा उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

हालांकि जेडीएस और कांग्रेस ने दावा कि उनके सभी चुने गए विधायक एक साथ हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस विधायक अमरेगौड़ा लिंगानागौड़ा पाटिल बाय्यापुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने उन्हें मंत्री पद का ऑफर दिया था।

कांग्रेस विधायक ने बताया, “मुझे भाजपा नेताओं का कॉल आया था। उन्होंने कहा कि हमारे साथ आ जाओ और हम आपको मंत्रालय देंगे। हम आपको मंत्री बनाएंगे। लेकिन, मैंने मना कर दिया। हमारे मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं।”

Advertisement

कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने कहा कि भाजपा‌ हमारे नेताओं के संपर्क में हैं। ये हम जानते हैं। सभी पर बहुत दबाव है। लेकिन यह इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि दो पार्टियों के पास बहुमत का नंबर है। लोग यह सब देख रहे हैं।

 पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी कहा कि सभी कांग्रेस एमएलए उनके साथ हैं। कोई भी बाहर नहीं है। वे सरकार बनाने जा रहे हैं।

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा के पास 104 विधायक हैं। कांग्रेस और जेडीएस के पास 117 हैं। राज्यपाल को सही फैसला करना होगा।

बता दें कि जेडीएस-कांग्रेस और भाजपा ने सरकार बनने का दावा पेश कर चुके हैं। इस चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस गठबंधन को 38 सीटें मिली हैं।

 

TAGS: BJP, poaching, MLAs, claim, Karnataka, Congress, JDS
OUTLOOK 16 May, 2018
Advertisement