Advertisement
10 July 2021

पंजाब: कृषि कानूनों के विरोध के बीच सभी 117 सीटों पर भाजपा लड़ेगी चुनाव, संगठन महासचिव का बड़ा ऐलान

प्रतीकात्मक तस्वीर

भार्तीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने कहा है कि पार्टी प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में भाजपा सरकार का गठन करेगी। पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के साथ बैठक करने यहां पहुंचे संतोष ने यह घोषणा की थी।

पंजाब में भाजपा हमेशा से ही अकाली दल को साथ मिलकर चुनाव लड़ती आ रही है, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। अकाली दल भाजपा को छोड़कर अब बीएसपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बनाने का प्रयास कर रहे ही है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी (आप) भी इस रेस में कांग्रेस से सत्ता छीनने के प्रयास में है।

पंजाब राजनीति की चर्चा करते हुए संगठन महासचिव संतोष ने राज्य के नेताओं और अन्य के साथ भी बैठक की है। जिसमें संतोष ने कहा कि देश में भाजपा की लहर है और पंजाब की जनता राज्य में भी भाजपा की सरकार बनाने की इच्छुक है। भाजपा प्रदेश में सभी 117 सीटों पर विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और लोगों के सहयोग से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

Advertisement

बीएल संतोष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगे कहा कि पूरा विपक्ष कोई चाल चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का प्रयास कर रहा है। भाजपा दुनिया की सबसे पड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ विपक्ष का गलत प्रचार जल्दी ही खत्म हो जाएगा क्योंकि किसानों को यह महसूस हो गया है कि इन कानूनों से समृद्धि आएगी।

संतोष ने कहा कि मोदी हमेशा से ही किसानों के समर्थक रह हैं और कृषि क्षेत्र का हित उनकी तथा उनकी सरकार की प्राथमिकता में है। मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई कदम उठाये हैं। 

TAGS: पंजाब विधानसभा चुनाव, पंजाब में भाजपा, पंजाब में 117 विधानसभा सीट, बीएल संतोष, भाजपा जनता पार्टी, कृषि कानूनों का विरोध, Punjab assembly elections, BJP in Punjab, 117 assembly seat in Punjab, BL satisfaction, BJP Janata Party, against agricultural laws
OUTLOOK 10 July, 2021
Advertisement