Advertisement
11 March 2022

2024 में महाराष्ट्र में भी पूर्ण बहुमत से जीतेगी भाजपा: चुनावी नतीजों को देख उत्साहित देवेंद्र फडणवीस बोले

प्रतीकात्मक तस्वीर

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विश्वास जताया कि उनकी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सत्ता में लौटेगी, क्योंकि राज्य में सत्ता परिवर्तन होना तय है।

बता दें हालिया चुनावी नतीजों को देखे तो चार राज्यों, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भाजपा ने सत्ता बरकरार रखी है। इसपर फडणवीस ने कहा कि "मोदी जादू" ने बहुप्रचारित सत्ता विरोधी लहर को सत्ता समर्थक में बदल दिया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस गोवा के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी भी थे। महाराष्ट्र लौटने पर उन्होंने सबसे पहले राज्य के विधान भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में अब सत्ता परिवर्तन होना तय है। भाजपा 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।"

Advertisement

फडणवीस ने कहा कि चार राज्यों के परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एकमात्र नेता हैं। उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और पिछले 37 वर्षों में पहली बार किसी पार्टी ने सत्ता बरकरार रखी है।

भाजपा के अगले लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर, फडणवीस ने कहा, "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) अब हमारे लिए लक्ष्य है। हम नगर निकाय को भ्रष्टाचार के चंगुल से बचाना चाहते हैं।" जाहिर है कि मुंबई नगर निकाय वर्तमान में शिवसेना द्वारा शासित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Devendra fadnavis, Maharastra, Election result, Maharastra, Goa, Shivsena, Narendra Modi, UP
OUTLOOK 11 March, 2022
Advertisement