Advertisement
01 June 2022

संजय सिंह ने की भाजपा के इस वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी की मांग, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान करने का लगाया आरोप

आप नेता संजय सिंह ने भाजपा के के ईश्वरप्पा के खिलाफ उनकी कथित टिप्पणी कि भगवा झंडा एक दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

भाजपा विधायक और कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने कथित तौर पर कहा है कि भगवा ध्वज का हजारों वर्षों से सम्मान किया जाता रहा है और यह निस्संदेह एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा।

सिंह ने कहा कि उन्होंने यहां नॉर्थ एवेन्यू थाने में भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।

Advertisement

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद ने कहा, "मैंने ईश्वरप्पा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है कि भगवा ध्वज एक दिन भारत का राष्ट्रीय ध्वज बन जाएगा। 50 से अधिक वर्षों से, राष्ट्रीय ध्वज आरएसएस मुख्यालय पर नहीं फहराया गया था। दरअसल, भाजपा राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करती है।"

उन्होंने आगे कहा कि ईश्वरप्पा को उनकी टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया जाना चाहिए।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: AAP leader Sanjay Singh, K Eshwarappa, आप नेता संजय सिंह, के ईश्वरप्पा
OUTLOOK 01 June, 2022
Advertisement