Advertisement
29 November 2021

भाजपा के साथ गठबंधन के लिए अमरिंदर तैयार, खट्टर से हुई मुलाकात

एएनआई ट्विटर

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। उन्होंने इच्छा है कि भाजपा के साथ सीटों पर सामंजस्य करके सरकार बनाएंगे। वहीं उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात की।हालांकि कैप्टन से जुड़े लोग इसे औपचारिक मुकालात बता रहे हैं, लेकिन जिस प्रकार से भाजपा को लेकर उनका रूख है ऐसे में यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह एक साधारण शिष्टाचार भेंट थी। कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।

वहीं अपनी नई पार्टी के बारे में बात करते हुए कैप्टन ने बताया कि हमारी सदस्यता ड्राइव बहुत अच्छी चल रही है। भगवान ने चाहा तो हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भाजपा के साथ सीटों पर सामंजस्य करके सरकार बनाएंगे।

Advertisement

बता दें कि पंजाब में 2022 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में कैप्टन अपनी नई पार्टी की मजबूती की दिशा में काम कर रहे हैं। कैप्टन भाजपा से गठबंधन की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके लिए वे भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रणनीतिक चर्चाओं में जुटे हुए हैं। इसके चलते आज की भेंट भी उनके लिए भाजपा से गठबंधन की उम्मीदों के चलते अहम मानी जा रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोहर लाल खट्टर, पंजाब राजनीति, विधानसभा चुनाव 2022, Capt Amarinder Singh, Manohar Lal Khattar, Punjab Politics, Assembly Elections 2022
OUTLOOK 29 November, 2021
Advertisement