Advertisement
03 March 2022

देश में कोविड से हुई मौतों की संख्या पर उठे सवाल, कांग्रेस नेता ने आंकड़ों को बताया 'संदिग्ध'

देश में कोरोना महामारी के नए मामलों में गिरावट के बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम का एक विवादित बयान सामने आया है। अकादमिक पत्रिका साइंस का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की आधिकारिक संख्या संदिग्ध है।

चिदंबरम ने ट्विटर पर लिखा कि प्रतिष्ठित पत्रिका का अनुमान है कि भारत में "1-6-2020 और 1-7-2021 के बीच कोविड टोल 32,00,000 था - यह 4,00,000 की आधिकारिक मौत की संख्या का आठ गुना है। इन मौतों में से 27,00,000 मौतें अप्रैल, मई और जून 2021 के महीनों में हुई हैं।

Advertisement

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में 6,38,365 गांव हैं। सरकार के आंकड़े बताते हैं कि प्रति गांव मौतों की औसत संख्या एक से भी कम थी! जो अविश्वसनीय है!

कांग्रेस नेता ने कहा कि यदि कस्बों और शहरों में मौतों की संख्या जोड़ें तो आधिकारिक संख्या संदिग्ध है।

बता दें कि कांग्रेस देश में कोविड के कारण बहुत अधिक मौतों का आरोप लगा रही है और मांग कर रही है कि मौतों का एक नया सर्वेक्षण किया जाए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को आए आंकड़ों के अनुसार, 142 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,14,388 हो गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: कोरोना महामारी, पी चिदंबरम, कोविड 19, मौतों की आधिकारिक आंकड़ा, कोरोना से मौत, Corona epidemic, P Chidambaram, COVID 19, official figure of deaths, deaths due to corona
OUTLOOK 03 March, 2022
Advertisement