Advertisement
11 February 2021

क्या मान जाएंगे नीतीश, मोदी से आज मुलाकात

नीतीश, मोदी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वहीं इससे पहले बुधवार को पटना से दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

हिंदुस्तान के अनुसार दिल्ली में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एलजेपी की एनडीए में भूमिका के प्रश्न पर मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि उन लोगों ने बिहार के चुनाव में क्या किया, यह तो सबको मालूम है। आगे भाजपा को तय करना है कि उनकी क्या भूमिका होगी या नहीं होगी। हम तो कोई नोटिस नहीं लेते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आये विपक्षी नेताओं के बयान पर कहा कि बिहार की जिनको क-ख-ग-घ की जानकारी नहीं है, उनकी बातों पर क्या टिप्पणी करना है। बिहार में पंद्रह वर्षों में कितना विकास हुआ है, यह अध्ययन करने की बात है।   

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव के बाद मुझे आकर मिलना ही था, उसी को लेकर आये हैं। कोविड 19 का दौर चला, उसके पहले ही हम यहां आये थे। अब तो आने-जाने की शुरुआत हो गई है। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर कहा कि वह तो हो ही गया है। कहीं कोई समस्या नहीं है। बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होगा। मंत्रिमडल विस्तार पर कुछ लोगों की नाराजगी पर कहा कि पार्टी सब तय करती है। किसी को अच्छा नहीं लगता है तो वह उनकी निजी बातचीत है। हमलोगों को सेवा का फिर अवसर मिला है। सेवा करना ही मेरा धर्म है।

TAGS: बिहार, नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी, CM Nitish kumar, Bihar, PM Narendra Modi
OUTLOOK 11 February, 2021
Advertisement