Advertisement
23 May 2022

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, गरीबों को अपना राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रही बीजेपी

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप, गरीबों को अपना राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रही बीजेपी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह कोविड महामारी के दौरान मुफ्त खाद्यान्न के नाम पर गरीबों से झोखाधड़ी की है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अब उनसे उनका राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रही है। पार्टी ने यह आरोप राज्य सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों की पात्रता को सत्यापित करने के लिए जारी अभियान के बीच लगाया है।

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा और प्रदेश पार्टी के अन्य नेताओं ने संवाददाता सम्मेलन में राशन कार्डधारकों की पात्रता सत्यापन को लेकर हुए विवाद पर सरकार से श्वेत पत्र की मांग की। मिश्रा ने कहा कि पार्टी सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानसभा बजट सत्र के दौरान भी इस मुद्दे को उठाएगी।

मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनावी फायदे के लिए मुफ्त राशन के नाम पर गरीबों से ठगी की है। उन्होंने कहा, "यह भाजपा के असली चरित्र और चेहरे को उजागर करता है।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव के दौरान इस बात पर जोर दे रहे हैं कि विभिन्न राज्यों में उनकी सरकारें कैसे कोविड महामारी के दौरान मुफ्त राशन बांट रही हैं। अब यह पता चला है कि यह सिर्फ चुनाव के लिए किया गया था।

मिश्रा ने दावा किया, "नए नियमों के तहत, केवल वे लोग ही राशन के पात्र होंगे जिनके पास कोई जमीन या पक्का घर या भैंस, बैल, ट्रैक्टर ट्रॉली या मोटरसाइकिल नहीं है।" उन्होंने आरोप लगाया कि नए नियमों ने लोगों को मुर्गी पालन करने या गाय पालने या सरकार से कोई वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए भी राशन के लिए अपात्र बना दिया है।

  

TAGS: Ration Card, Congress, BJP, Poor, New Guidelines
OUTLOOK 23 May, 2022
Advertisement