Advertisement
15 January 2022

पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर लगाई मुहर, जारी की 86 सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस बार सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब एससी से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा अपनी वर्तमान सीट डेरा बाबा नायक से चुनावी मैदान में उतरेंगे। 

कांग्रस ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वार गिरफ्तार किए गए सुखपाल खैहरा को भुलत्थ से अपना उम्मीदवार चुना है। प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने पूर्व पार्टी अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर हिंदू नेता सुनील जाखड़ के भतीजे संदीप जाखड़ को अबोहर से चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा इस बार कांग्रेस ने पंजाब के मानसा से आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में शामिल हुए विधायक निर्मल सिंह मानसाहिया का पत्ता काट दिया है। मानसा सीट से कांग्रेस ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा को टिकट दिया है।

Advertisement

बता दें कि पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव प्रस्तावित हैं. जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी। 

यहां देखें लिस्ट- 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: पंजाब विधानसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव 2022, पंजाब कांग्रेस, कांग्रेस की जारी लिस्ट, उम्मीदवारों की लिस्ट, चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, Punjab Assembly Elections, Assembly Elections 2022, Punjab Congress, Congress Released List, List of Candidates, Charan
OUTLOOK 15 January, 2022
Advertisement