Advertisement
08 October 2022

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से हिमाचल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का आग्रह किया, भाजपा पर लगाया यह आरोप

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से हिमाचल विधानसभा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने का आग्रह किया, भाजपा पर लगाया यह आरोप

कांग्रेस ने शनिवार को चुनाव आयोग से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के चुनाव कार्यक्रम की तत्काल घोषणा करने का आग्रह किया ताकि आदर्श आचार संहिता लागू हो सके।

राज्य कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 'अमृत महोत्सव' के कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने एक बयान में आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा सरकार के कार्यकाल के लिए लगभग दो महीने शेष हैं लेकिन भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सत्ता और सरकारी मशीनरी का खुले तौर पर दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की मेजबानी के लिए सरकारी खर्च में 'करोड़ों रुपये' लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए और सरकारी धन और मशीनरी के दुरुपयोग को तुरंत रोकना चाहिए।

उन्होंने कहा और चुनाव आयोग से राज्य में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा करने और आदर्श आचार संहिता को तुरंत लागू करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाया, ''राज्य में भाजपा अमृत महोत्सव के नाम पर होने वाले सरकारी कार्यक्रमों में पार्टी के बैनर का खुलेआम इस्तेमाल कर रही है।''

Advertisement

प्रतिभा सिंह ने यह भी मांग की कि संभावित हिमपात से पहले आदिवासी जिलों लाहौल-स्पीति और किन्नौर सहित राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में एक साथ मतदान कराया जाए।  

TAGS: Himachal Pradesh, BJP, Election, election commission, State missionary, Amrit Mahotsav
OUTLOOK 08 October, 2022
Advertisement