Advertisement
11 December 2020

गहलोत सरकार के सामने संकट, बीटीपी ने समर्थन वापस लिया

अशोक गहलोत

राजस्थान में पंचायत चुनाव में मिली हार के बाद आ अशोक गहलोत सरकार के सामने नई मुसीबत खड़ी हो गई है। भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। बीटीपी के दो विधायक लगातार गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे थे।

भारतीय ट्राइबल पार्टी के नेता छोटूभाई वसावा ने ट्वीट किया कि भारतीय ट्राइबल पार्टी ने अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार से अपना समर्थन वापस लिया है। इस साल की शुरुआत में जब विधानसभा में गहलोत सरकार ने अपना बहुमत साबित किया था, तब दोनों विधायकों ने अशोक गहलोत का समर्थन किया था।

गौरतलब है कि बीटीपी के दोनों विधायकों राजकुमार रोत और रामप्रसाद ने पार्टी अध्यक्ष और गुजरात के विधायक महेश वसावा से समर्थन वापसी लेने की बात कही थी, जिस पर अमल करते हुए उन्होंने अपना फैसला ले लिया है।

Advertisement

हाल ही में राज्य में हुए पंचायत समिति के चुनाव में कांग्रेस को कई सीटों पर भारी नुकसान हुआ है। बीटीपी के विधायकों ने आरोप लगाया था कि चुनावों में कांग्रेस ने उसका साथ नहीं दिया और धोखा दिया।


 

 

TAGS: राजस्थान, अशोक गहलोत, बीटीपी, भारतीय ट्राइबल पार्टी, कांग्रेस, Gehlot government, BTP, Ashok Gehlot, Congress
OUTLOOK 11 December, 2020
Advertisement