Advertisement
08 February 2025

विकास और सुशासन जीता: दिल्ली चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी खुश हैं। उन्होंने इस जीत को विकास और सुशासन की जीत बताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर दिल्ली की जनता को बधाई दी है। पीम मोदी ने लिखा, जनशक्ति सर्वोपरि है। यह जत विकास और सुशासन की है। इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए वह दिल्ली की प्यारी बहनों और भाइयों को नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि इन आशीर्वादों को पाकर वह विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली को विकसित करने, लोगों के जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने और यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की प्रमुख भूमिका हो।

Advertisement

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने <a href="https://twitter.com/hashtag/DelhiElections2025?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#DelhiElections2025</a> पर ट्वीट किया, &quot;जनशक्ति सर्वोपरि है। विकास की जीत हुई, सुशासन की जीत हुई। मैं भाजपा को मिले इस शानदार और ऐतिहासिक जनादेश के लिए दिल्ली के अपने प्यारे भाइयों और बहनों को नमन करता हूं। यह हमारी गारंटी है कि हम दिल्ली के विकास, लोगों… <a href="https://t.co/vkQcwumFiO">pic.twitter.com/vkQcwumFiO</a></p>&mdash; ANI_HindiNews (@AHindinews) <a href="https://twitter.com/AHindinews/status/1888152330845262287?ref_src=twsrc%5Etfw">February 8, 2025</a></blockquote> <script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

TAGS: Development and good governance won, PM Narendra Modi, victory, Delhi elections
OUTLOOK 08 February, 2025
Advertisement