Advertisement
13 February 2022

कर्नाटक: हिजाब बनाम भगवा गमछा विवाद पर क्या बोले पूर्व प्रधानमंत्री?

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने शनिवार को कहा कि यह समझना बहुत मुश्किल है कि उडुपी जिले में हिजाब को लेकर विवाद कैसे हुआ।

यहां थोककोट्टू में जनता दल (एस) कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में भाग लेने आए गौड़ा ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि दो प्रमुख राजनीतिक दल हिजाब-भगवा गमछा विवाद के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

जद (एस) सुप्रीमो ने कहा कि वह विवाद के लिए किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ आरोप लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। पार्टियां राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रही हैं और वह राजनीतिक लाभ के लिए धर्म का उपयोग करने में विश्वास नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि असामंजस्य से राजनीतिक लाभ हासिल करने के प्रयास हाल ही में खासकर तटीय जिलों में कुछ नेताओं में देखे गए हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वरिष्ठ नेता सीएम इब्राहिम जद (एस) में वापस आएंगे, गौड़ा ने कहा कि वह इब्राहिम के दिमाग को पढ़ने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने कहा, "राजनीतिक स्थिति अनिश्चित है और अंत में कुछ भी हो सकता है।" गौड़ा ने कहा कि सिद्धारमैया के साथ कांग्रेस में शामिल होने से पहले इब्राहिम ने जद (एस) में बहुत अच्छा स्थान हासिल किया था।

TAGS: कर्नाटक, हिजाब बनाम भगवा गमछा विवाद, हिजाब, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, H D Deve Gowda, hijab controversy
OUTLOOK 13 February, 2022
Advertisement