Advertisement
07 March 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया, "भारत अधिक शुल्क लगाने वाला देश है, दो अप्रैल से जवाबी कार्रवाई"

ट्रंप ने यह भी कहा कि अभी शुल्क ‘‘अस्थायी’’ और ‘‘कम’’ हैं लेकिन जवाबी शुल्क दो अप्रैल से शुरू होंगे और वे हमारे देश के लिए ‘‘बड़े परिवर्तन लाने वाले’’ होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर देश ने हमें लूटा है। वे हमसे 150-200 प्रतिशत शुल्क वसूलते हैं (और) हम उनसे कुछ भी नहीं लेते हैं। इसलिए वे हमसे जो भी शुल्क वसूलेंगे, हम उनसे उतना ही शुल्क लेंगे और इससे कोई बच नहीं पाएगा। इसलिए हम दो अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। मैं लंबे समय से उस तारीख का इंतजार कर रहा हूं और यह बहुत बड़ी बात होगी।’’

यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने भारत के शुल्क के बारे में टिप्पणी की है।

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस (अमेरिकी संसद) के पहले संयुक्त सत्र को मंगलवार को संबोधित करते हुए ट्रंप ने भारत और अन्य देशों द्वारा लगाए गए उच्च शुल्क की आलोचना की और उन्हें ‘‘बेहद अनुचित’’ करार दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Donald trump, Trump tarrif war, Narendra Modi, US trade war, India US relationship
OUTLOOK 07 March, 2025
Advertisement