Advertisement
01 June 2024

Exit Polls: एनडीए को स्पष्ट बहुमत! इंडी गठबंधन की राह मुश्किल

2024 के लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना समाप्त हो चुका है। देश में 7 चरणों में वोटिंग हुई, जिसमें भाजपा-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों ने दमखम के साथ चुनाव लड़ा। 4 जून को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे, लेकिन इससे पहले सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। हालांकि, 7वें चरण के चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है, हालांकि किसी भी पोल में भाजपा 400 सीटें पार करती हुई नजर नहीं आ रही है। एग्जिट पोल की माने तो इंडी गठबंधन के लिए सत्ता की राह मुश्किल नजर आ रही है। अधिकतर पोल में इंडी गठबंधन 150 सीटें जीतती नजर आ रही है।

आइये जानते हैं कुछ राज्यों में एनडीए और इंडी गठबंधन को कितनी सीटें मिल रही हैं।

एनडीए की दमदार जीत का अनुमान

Advertisement

सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करीब अलग-अलग छह एग्जिट पोल ने किया। रिपब्लिक भारत-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 359 सीटें, इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोल में 371 सीटें, रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के मुताबिक, 353-368, दैनिक भास्कर के मुताबिक भाजपा को 281-350, न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक 342-378  और जन की बात के मुताबिक भाजपा 362-392 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है।

महाराष्ट्र और बंगाल में भाजपा आगे

बंगाल में एग्जिट पोल ने भाजपा के पिछले बार (22) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है। कम से कम तीन एग्जिट पोल ने कहा है कि भाजपा अब लोकसभा सीटों के मामले में बंगाल में सबसे बड़ी पार्टी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (73) और उनकी पार्टी भाजपा के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता में वापस आने की व्यापक उम्मीद है। चुनावी हार और दलबदल से परेशान कांग्रेस विपक्षी दल का हिस्सा है जो भाजपा से मुकाबला कर रही है।

मध्य प्रदेश

कई पोलस्टर्स के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। एक्सिस माई इंडिया का अनुमान है कि मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 2019 के चुनावों में जीती गई एकमात्र सीट भी हार सकती है।

राजस्थान

टीवी9 भारतवर्ष- पोलस्टार्ट एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में 19 लोकसभा सीटें जीत सकती है, जबकि विपक्षी दल इंडिया ब्लॉक 5 सीटें जीत सकता है।

छत्तीसगढ़

NDTV इंडिया-जन की बात एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में भगवा लहर की भविष्यवाणी की गई है, जिसमें भाजपा राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटें जीत सकती है।

बंगाल

एनडीटीवी इंडिया-जन की बात एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, भाजपा पश्चिम बंगाल में 2019 की तुलना में 21 से अधिक लोकसभा सीटें जीत सकती है।

तमिलनाडु

एबीपी न्यूज-सीवोटर के अनुसार, तमिलनाडु में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को राज्य में 37-39 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि एआईएडीएमके का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है।

कर्नाटक

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी को झटका लगने वाला है, जहां उसने विधानसभा चुनाव जीता था। एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, कर्नाटक में एनडीए को 23-25 सीटें मिल सकती हैं।

यूपी

रिपब्लिक-पीमार्क एग्जिट पोल का अनुमान है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ एनडीए उत्तर प्रदेश में 69 सीटें जीतेगी (50% वोट शेयर), इंडिया ब्लॉक को शेष 11 सीटें मिलेंगी।

आंध्र प्रदेश

न्यूज18 पोल हब सर्वे से पता चला है कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को आंध्र प्रदेश की कुल 25 में से 19-22 सीटें जीतने की संभावना है, वाईएसआरसीपी पांच-आठ सीटें जीत सकती है।

महाराष्ट्र

न्यूज18 मेगा एग्जिट पोल के नतीजों से पता चला है कि महाराष्ट्र में एनडीए 32-35 सीटों पर जीत दर्ज कर सकता है। इंडिया ब्लॉक को 15-18 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इस बीच, टुडेज चाणक्य ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 33 ± 5 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी 15 ± 5 सीटें जीत सकते हैं।

बिहार

एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 30 से ज़्यादा सीटें मिलने की उम्मीद है, जिसमें भगवा पार्टी को 14-17 सीटों का बहुमत मिलेगा। नीतीश कुमार की जेडी(यू) और चिराग पासवान की एलजेपी को 12-14 और 4-5 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया ब्लॉक अपनी सीट हिस्सेदारी बढ़ा सकता है, पोलस्टर ने लालू प्रसाद की आरजेडी को 2-6 सीटें और कांग्रेस को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Exit polls, Exit polls report, Narendra Modi, BJP winning in exit polls, Congress, Rahul Gandhi
OUTLOOK 01 June, 2024
Advertisement