Advertisement
09 November 2023

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, भाजपा के शासन में मध्य प्रदेश ‘‘बीमारू’’ राज्य से ‘‘बेमिसाल’’ राज्य बना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा नीत सरकार के सुशासन से मध्य प्रदेश एक ‘बीमारू’ राज्य से ‘बेमिसाल’ राज्य में बन गया है। वित्त मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में समग्र विकास 5जी यानी वृद्धि, सुशासन, लोगों की सद्भावना, मोदी जी की गारंटी और गरीब कल्याण (गरीबों का कल्याण) से मुमकिन हुआ है।

सीतारमण ने कहा कि 5जी के दम पर ‘‘ मध्य प्रदेश अब एक बीमारू राज्य नहीं रह गया है और एक बेमिसाल राज्य बन गया है।" उन्होंने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सभी वर्गों का समर्थन मिलने का विश्वास जताया।

निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘‘ राज्य ने सामाजिक न्याय, उद्योग और कृषि जैसे क्षेत्रों में सर्वांगीण प्रगति देखी है।" आंकड़े जारी करते हुए वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में लोगों की वार्षिक प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर 1.40 लाख रुपये हो गई है। ऋण-जीडीपी अनुपात 2023 में घटकर 21.7 प्रतिशत हो गया।’’

Advertisement

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में सियासी घमासान अपने चरम पर चल रहा है। पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर हमलावर हैं। कांग्रेस हो या सत्ताधारी बीजेपी पार्टी सभी लगातार आरोप-प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। राज्य में इलेक्शन रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपका सेवक, मोदी ने लगभग 10 साल तक हमारी सरकार में पूरी निष्ठा से काम किया है। इन 10 सालों में घोटाले बंद हुए हैं, गरीब और मध्यम वर्ग पैसे बचाए हैं, सुविधाएं भी ज्यादा मिली हैं...बीजेपी सरकार में लाखों करोड़ का भ्रष्टाचार रुका है...''

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल उन्हीं लोगों को बढ़ावा दिया जो दिल्ली दरबार शामिल में हुए थे। यहीं नहीं कांग्रेस ने कभी भी एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदाय के प्रतिभाशाली नेतृत्व को आगे बढ़ने ही नहीं दिया। कांग्रेस की यही मानसिकता है जिसके कारण वे मोदी को गाली देते रहते हैं। वो मोदी को गाली देते देते पूरे ओबीसी समुदाय को गाली देने लगें हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Assembly election, Finance minister, Nirmala sitaraman, Mp, Shivraj singh
OUTLOOK 09 November, 2023
Advertisement