Advertisement
14 May 2022

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने पार्टी छोड़ी, आलाकमान से थे नाराज

प्रतिकात्मक तस्वीर

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने शनिवार को कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है। पार्टी छोड़ते वक्त उन्होंने कांग्रेस को शुभकामनाएं भी दिया। बता दें कि कांग्रेस ने पिछले महीने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था।

जाखड़ ने उदयपुर में पार्टी के तीन दिवसीय 'चिंतन शिविर' में अपने इस्तीफा घोषणा की। इस दौरान वह फेसबुक पर लाइव भी हुए थे। जाखड़ ने कांग्रेस छोड़ते हुए कहा, "यह पार्टी के लिए मेरा विदाई उपहार है। गुड लक और अलविदा कांग्रेस।"

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख 11 अप्रैल को उन्हें कारण बताओ नोटिस देने के लिए पार्टी से नाराज थे। हालांकि, जाखड़ ने कांग्रेस अनुशासन समिति पैनल को जवाब नहीं देने का फैसला किया।

Advertisement

पूर्व सांसद ने पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी।
हालांकि, जाखड़ ने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया।

TAGS: Punjab, Congress, Sunil Jakhad, Capt Amrinder, Channi, Rahul Gandhi, Congress quit
OUTLOOK 14 May, 2022
Advertisement