Advertisement
10 August 2017

अहमद पटेल का भ्‍ााजपा पर निशाना, अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर कहा- ‘भाजपा गद्दी छोड़ो’

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि जैसे गांधी जी ने नारा दिया था, ‘ अंग्रेजों भारत छोड़ो’, हम भी कहते हैं भाजपा गद्दी छोड़ो।’ वहीं, गुजरात राज्‍यसभा चुनाव में मिली जीत पर अहमद पटेल ने कहा, 'इस जीत ने कांग्रेस में नई ऊर्जा भर दी है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम गुजरात भी जीत लेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसे प्रतिष्‍ठा का विषय बना दिया था, यह उनकी हार है।

 

बता दें कि बीते मंगलवार को गुजरात में राज्‍यसभा की तीन सीटों पर चुनाव हुआ था, जिसमें एक-एक पर अमित शाह और स्‍मृति ईरानी की जीत हुई और तीसरी पर अहमद पटेल जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। राज्‍यसभा में कड़े मुकाबले के बीच अहमद पटेल को 44 वोट मिले।

TAGS: Ahmed patel said, this win, new energy, Congress, sure, will win, Gujarat
OUTLOOK 10 August, 2017
Advertisement