Advertisement
29 July 2017

अखिलेश का नीतीश पर तंज, कहा- 'DNA की बात करने वाले आज NDA में चले गए'

MLC के इस्तीफे पर भड़के अखिलेश, कहा- राजनैतिक भ्रष्टाचार करने में जुटी है BJP

शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनउ में कहा कि भाजपा वाले बिहार से लेकर यूपी तक राजनैतिक भ्रष्टाचार करने में जुटे हैं। जनता सब कुछ देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को बताना होगा कि आखिर तोड़फोड़ की जरूरत क्यों पड़ी। हमारे विधायकों को लालच देकर इस्तीफा दिलवाया गया है।  

 


Advertisement

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा तो अब बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी भ्रष्टाचार पर उतर आई है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भी आज अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि डीएनए की बात करने वाले अब एनडीए में चले गए हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि मैं किसी को नहीं रोकूंगा, जिसको जाना है, जा सकता है। बीजेपी हमारे दल के लोगो को तोड़ने का काम कर रही है। उन्हें सीधे चुनाव में जाकर जनता के बीच से चुनकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में भी बीजेपी ने राजनैतिक भ्रष्टाचार किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं एक बार फिर से बुक्कल नवाब से बात करूँगा। भाजपा को बताया होगा कि आखिर तोडफ़ोड़ की जरूरत क्यों पड़ी। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन साथियों को जाना है चले जाएं, जाने वालों को कोई नहीं रोक सकता है।

अखिलेश ने बुक्कल नवाब पर कहा कि उन्होंने अभी ईद पर ही सेवई खिलाई थी। फिर ऐसा क्या हुआ कि इस्तीफा देना पड़ा। अगर वो अभी तक कहीं कैद न हो गए हों तो मैं उनसे एक बार बात करूंगा।


बता दें कि शनिवार को सपा के तीन एमएलसी बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह और मधुकर जेटली ने पार्टी का दामन छोड़ दिया है। बसपा के भी एक एमएलसी जयवीर सिंह ने अपनी पार्टी छोड़ दी है।  

 

TAGS: akhilesh Yadav, Targets, Bjp, after resigned, Party MLC
OUTLOOK 29 July, 2017
Advertisement