Advertisement
10 June 2018

स्मृति ईरानी को एक और बड़ा झटका, अब नीति आयोग से हुई छुट्टी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को एक और बड़ा झटका लगा है। नीति आयोग से भी अब उनकी छुट्टी कर दी गई है। वे नीति आयोग में विशेष आमंत्रित सदस्य थीं। जब वे मानव संसाधन विकास मंत्री बनी थीं उस समय से नीति आयोग की सदस्य के तौर पर भी कम कर रहीं थीं।

लेकिन अब उनको हटाकर प्रकाश जावड़ेकर को इस पद के लिए आमंत्रित किया गया है। प्रकाश जावड़ेकर वर्तमान में मानव संसाधन विकास मंत्री भी हैं। इसके साथ ही राव इंद्रजीत सिंह को नीति आयोग के सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है कि बीते 15 मई को ही स्मृति ईरानी से सूचना प्रसारण मंत्रालय वापस ले लिया गया था। स्मृति के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय का ही कार्यभार है।

TAGS: Another big shock, Smriti Irani, removed, NITI Aayog
OUTLOOK 10 June, 2018
Advertisement