Advertisement
25 February 2017

बसपा से सावधान रहे जनता : अखिलेश

अखिलेश ने एक चुनावी जनसभा में कहा, भाजपा के लोग गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं। बसपा से भी सावधान रहने की जरूरत है। मायावती कभी भी भाजपा से समझौता कर सकती हैं। दरअसल वह भाजपा की मदद कर रही हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर अखिलेश चुनावी रैलियों में बसपा को अवसरवादी करार देते हुए कह चुके हैं कि मौका पड़ने पर वह भाजपा के साथ समझौता कर सकती है। पूर्व में भी मायावती ने भाजपा नेताओं को राखी बांधी है और आगे भी वह रक्षाबंधन मना सकती हैं।

उन्होंने कहा, सपा गरीबों की पार्टी है। किसानों की मदद करने वाली पार्टी है। आने वाले समय में और सुविधाएं देंगे। सपा को अपने आकलन में जनता अन्य दलों से बेहतर पएगी। बसपा की सरकार नहीं बन रही, यह बात सब जानते हैं। अन्य सभी राजनीतिक दल इसी चक्कर में हैं कि कहीं केवल सपा ही आगे नहीं निकल जाए। अखिलेश ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं तो वर्तमान चुनाव के लिए जारी घोषणापत्र में किये गये वायदे भी दोहराये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: बसपा, मायावती, समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव
OUTLOOK 25 February, 2017
Advertisement