Advertisement
30 January 2017

आजम खान के बेटे की उम्र को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि अब्दुल्लाह आजम ने नामांकन के समय जो दस्तावेज दिया है वह गलत है। इसको लेकर मीडिया में कुछ खबरें भी आई जिसको लेकर बसपा उम्मीदवार काजिम अली ने चुनाव आयोग को आपत्ति दर्ज कराई है कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। काजिम अली ने यह भी कहा है कि अब्दुल्लाह ने गलत उम्र का हवाला देकर नामांकन किया है। दरअसल संविधान के मुताबिक ‌विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम 25 साल की उम्र होनी चाहिए और अब्दुल्लाह ने कम उम्र होने के बाद भी नामांकन दाखिल कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक अब्दुल्लाह खान ने रामपुर के जिला चिकित्सालय में अपनी उम्र को सही साबित करने के लिए एक्सरे भी कराया है। लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। आजम खान अपने बेटे को चुनाव लड़ाने की लंबे समय से तैयारी कर रहे थे। इसलिए अब्दुल्लाह को स्वार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

TAGS: आजम खान, उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, विवाद, अब्दुल्लाह आजम
OUTLOOK 30 January, 2017
Advertisement