Advertisement
11 August 2019

कमलनाथ के भांजे पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 300 करोड़ का बंगला और एफडीआइ अटैच

आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी और उनके पिता पर बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत जांच में उनका दिल्ली की पॉश एरिया में 300 करोड़ रुपये का बंगला और चार करोड़ डॉलर (280 करोड़ रुपये) का प्रत्यक्ष विदेश निवेश (एफडीआइ) अटैच कर लिया है। यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी।

दिल्ली के लुटियंस जोन में है बंगला

अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के लुटियंस जोन में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित 27ए बंगला अटैच किया गया है। यह बंगला मोजर बायर ग्रुप के स्वामित्व में है। इस ग्रुप का स्वामित्व रातुल पुरी के पिता दीपक पुरी के पास है। अस्थायी तौर पर अटैच की गई असेट में चार करोड़ डॉलर का एफडीआइ भी शामिल है।

Advertisement

बेनामी संपत्ति कानून में कार्रवाई

विभाग ने यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति विरोधी कानून के तहत की है। विभाग इस मामले में रतुल पुरी और दीपक पुरी के खिलाफ जांच कर रहा है। आयकर विभाग की ओर से रतुल पुरी के खिलाफ दूसरी कार्रवाई कर रही है। विभाग अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआइपी हैलीकॉप्टर केस में मनी लांड्रिंग के आरोपों की भी जांच कर रहा है। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Ratul Puri, Kamal Nath, Benami law, AgustaWestland, VVIP choppers case
OUTLOOK 11 August, 2019
Advertisement