Advertisement
12 January 2020

भगवंत मान, आप विधायकों और 800 कार्यकर्ताओं के खिलाफ चंडीगढ़ में केस दर्ज

चंडीगढ़ पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष भगवांत मान और उनकी पार्टी के कुछ विधायकों के अलावा 800 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगवंत मान और अन्य लोगों पर बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस के काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के दावों को गलत बताया

हालांकि पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने केस दर्ज करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस की आलोचा की है। उन्होंने पुलिस के इस दावे को खारिज कर दिया कि आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों पर हमला किया।

Advertisement

पुलिसकर्मी के बयान पर रिपोर्ट दर्ज

भगवंत मान और अन्य लोगों ने शुक्रवार की रात को प्रदर्शन किया था। इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी के बयान पर पुलिस ने शनिवार को मान और सात-आठ विधायकों के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। सेक्टर-3 के पुलिस थाने के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह के अनुसार मान और अन्य लोगों के खिलाफ दंगा करने, सरकारी कर्मचारियों के काम मंे बाधा डालने और निषाधाज्ञा का उल्लंघन करने के अपराधों में केस दर्ज किया गया है।

TAGS: Bhagwant Mann, protest, AAP
OUTLOOK 12 January, 2020
Advertisement