Advertisement
05 February 2018

सीएम नीतीश बोले- इस बजट में हमें उम्मीद से ज्यादा मिला

नीतीश ने कहा- इस बजट में हमें उम्मीद से ज्यादा मिला | File Photo

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ गठबंधन को प्रदेश के हित में लिया गया फैसला बताते हुए आज कहा कि हमें उम्मीद से ज्यादा इस बजट में मिला है।

यहां लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने जो उम्मीद की थी, उससे ज्यादा इस बजट में मिला है। 76 हजार करोड़ रुपए केंद्र से कर राजस्व के रुप में मिलेगा। केंद्र प्रस्तावित योजनाओं के लिए मिलने वाले धन से राज्य को अलग फायदा होगा।

विशेष राज्य का दर्जा देने संबंधी सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह राज्य सरकार की मांग है। यह प्रस्ताव प्रदेश के दोनों सदनों से पारित है। बाढ़ के कारण भारी तबाही होती है, इसके लिए केंद्र को विशेष नजरिया अपनाने की जरुरत है।

Advertisement

केंद्रीय बजट से जुड़े सवालों का जवाब देते हुए नीतीश ने कहा कि केंद्र सरकार ने कृषि लागत पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है। इससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी। बजट में 10 करोड़ परिवारों के स्वास्थ्य बीमा की सीमा 5 लाख रूपये तक की सहायता उपलब्ध करायेगी।

विमुद्रीकरण के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कालेधन पर चोट पहुंची है। नकदी लेनदेन में कमी होने से अवैध कामों पर लगाम लगेगी।

TAGS: Bihar, got more than expectation, in Union budget, Nitish
OUTLOOK 05 February, 2018
Advertisement