Advertisement
08 December 2023

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में सीएम चुनने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

राजस्थान, एमपी, छत्तीसगढ़ में सीएम चुनने के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, इन्हें मिली ज़िम्मेदारी

भाजपा ने शुक्रवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी। पार्टी हाईकमान ने वरिष्ठ नेताओं राजनाथ सिंह, मनोहर लाल खट्टर और अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

नए विधायक दल के नेताओं का तीन राज्यों का मुख्यमंत्री बनना तय है। पार्टी के एक बयान के मुताबिक, सिंह के अलावा पार्टी नेता सरोज पांडे और विनोद तावड़े को भी केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर राजस्थान भेजा जा रहा है। 

इसी तरह, खट्टर के अलावा पार्टी नेता के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के लिए मुंडा के अलावा एक अन्य केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पार्टी नेता दुशवंत कुमार गौतम को केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भेजा जा रहा है। हाल ही में हुए तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 

Advertisement

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के अनुभवी भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राजस्थान से आने वाले बाबा बालकनाथ ने गुरुवार को शाह से मुलाकात की थी। दोनों ने अपने राज्यों की विधानसभाओं का सदस्य बनने के बाद लोकसभा छोड़ दी।

वहीं, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, जिनकी कई नवनिर्वाचित विधायकों से मुलाकात पर चर्चा छिड़ी, भी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। सूत्रों ने बताया कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकती हैं। तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, जो राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं, को मौजूदा शिवराज सिंह चौहान के साथ मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित विकल्प के रूप में देखा जाता है। 

पटेल और तोमर उन 12 भाजपा सांसदों में शामिल हैं जो तीन राज्यों की विधानसभाओं के लिए चुने गए हैं और उन्होंने अपनी संसदीय सदस्यता छोड़ दी है। राजस्थान में बालकनाथ को सीएम चेहरे के रूप में देखा जा सकता है।

TAGS: Bharatiya Janta Party BJP, rajasthan, madhya pradesh, chhattisgarh assembly elections, Chief minister race, observer appointment
OUTLOOK 08 December, 2023
Advertisement