Advertisement
21 July 2020

राज्यसभा और लोकसभा में भाजपा ने नियुक्त किए नए चीफ व्हिप: रिपोर्ट

FILE PHOTO

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा और लोकसभा में नए चीफ व्हिप नियुक्त किए हैं। पूर्व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यसभा में चीफ व्हिप  के तौर पर नियुक्त किया है।  वहीं, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह को लोकसभा में भाजपा का मुख्य सचेतक बनाया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य शुक्ला को नारायण पंचारिया की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पंचारिया का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

मध्य प्रदेश के जबलपुर से भाजपा के सांसद राकेश सिंह लोकसभा में संजय जायसवाल की जगह लेंगे। जायसवाल को पिछले दिनों बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। राकेश सिंह पहले भी लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक रह चुके हैं। मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति होने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया था।

भारत में सभी पार्टियों के पास व्हिप जारी करने का अधिकार होता है जो पार्टी सदस्यों के लिए किया जाता है। इसके लिए पार्टी सदन के सदस्यों में से एक वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त करते हैं जिसे 'चीफ व्हिप' कहा जाता है।

Advertisement

संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

चीफ व्हिप बनाकर भाजपा ने सांसद शिवप्रताप शुक्ल को अहम जिम्मेदारी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें राज्यसभा में जगह दी। इसके बाद कैबिनेट भी लेकर आए और मंत्री बनाया था।

बता दें कि इमरजेंसी के दौरान उन्हें 19 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। विधानसभा में भी वे लगातार चार बार विधायक रह चुके हैं। लगातार चार बार 1989, 1991, 1993 और 1996 विधानसभा जीतने वाले सांसद शिवप्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP, Appoints, New Chief Whips, In Rajya Sabha, Lok Sabha, Report, भाजपा, राज्यसभा, लोकसभा, नियुक्त, नए चीफ व्हिप, रिपोर्ट
OUTLOOK 21 July, 2020
Advertisement