Advertisement
08 December 2019

अग्निकांड के लिए भाजपा ने केजरीवाल को दोषी बताया तो आप ने राजनीति करने का आरोप मढ़ा

दिल्ली के अग्निकांड में 43 परिवार ‍उजड़ गए। वे अपनों को खोने के गम में डूबे हैं। तमाम ऐसे लोग हैं जो अपने प्रिय के बचने की आस में खोज कर रहे हैं। लेकिन राजनीतिक दल दूसरे काम में मशगूल हो गए हैं। वह काम है राजनीति का। भाजप ने अग्निकांड के लिए केजरीवाल सरकार को दोषी करार दिया है तो आप ने आरोप लगाया है कि भगवा पार्टी शवों पर भी राजनीति कर रही है।

कांग्रेस ने भाजपा और आप दोनों को दोषी माना

कांग्रेस ने तीन नगर िनगमों में सत्ताधारी भाजपा और दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर अग्निकांड के लिए दोषी बताया है। कांग्रेस ने दिल्ली का आप सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाले नगर िनगमों को आग के लिए दोषी ठहराया है। दिल्ली प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौपड़ा ने कहा कि भाजपा और आप दोनों बराबर की दोषी हैं।

Advertisement

सरकारी एजेंसियां नाकाम रहींः मनोज तिवारी

अधिकारियों को संदेह है कि आज सुबह 5.22 बजे दिल्ली के अत्यंत घने क्षेत्र में लगी आग की वजह शॉर्ट सर्किट रही क्योंकि आंतरिक सिस्टम खराब था। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि समूचे क्षेत्र में बिजली के तार झूलते रहते हैं। इसकी कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद सरकारी एजेंसियों ने कदम नहीं उठाया जिसके कारण अग्निकांड में 43 लोगों की जानें चली गईं। तिवारी के साथ केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अनाज मंडी और घायलों को देखने के लिए अस्पतालों का दौरा किया।

बस्तियां शिफ्ट नहीं की गईंः पुरी

केंद्रीय मंत्री पुरी ने आरोप लगाया कि यहां बस्ती नहीं होनी चाहिए। उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए लेकिन दिल्ली सरकार ने लोगों को शिफ्ट नहीं किया। तिवारी ने भाजपा की ओर से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 25000-25000 हजार रुपये की मदद देने का ऐलान किया है। भाजपा ने हादसे को देखते हुए दिन भर के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए।

पीड़ितों के शवों पर राजनीति शर्मनाकः आप

दूसरी ओर, आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि भाजपा शवों पर भी राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही आवासीय क्षेत्रों में फैक्ट्रियां चलाने के लिए लाइसेंस जारी किए जाने के लिए दोषी है। अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय पार्टी के नेता पीड़ितों के शवों पर राजनीति कर रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Kejriwal govt, fire tragedy, Anaj Mandi, AAP, saffron party, A
OUTLOOK 08 December, 2019
Advertisement