Advertisement
24 September 2024

भाजपा ने हरियाणा में 'बेरोजगारी की महामारी' फैलाई, युवाओं का जीवन हो रहा है बर्बाद: प्रियंका गांधी वाड्रा

file photo

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने हरियाणा में 'बेरोजगारी की ऐसी महामारी' फैलाई है कि युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब राज्य में उनकी पार्टी की सरकार बनेगी, तो पलायन रोकने और परिवारों को बर्बाद होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि वह युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करने और हरियाणा को प्रगति के पथ पर ले जाने का काम करेगी। उन्होंने एक्स पर हिंदी में एक पोस्ट में कहा, "हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है।"

प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया, "राज्य में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं, जिनमें से 1.8 लाख पद खाली हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।"

Advertisement

एआईसीसी महासचिव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश में 2 लाख स्थायी नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करने का काम करेंगे और हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
OUTLOOK 24 September, 2024
Advertisement