Advertisement
15 November 2022

मैनपुरी उपचुनाव: डिम्पल यादव के खिलाफ बीजेपी से रघुराज शाक्य मैदान में, रामपुर से आकाश सक्सेना को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश की 2 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव चुनाव लड़ने जा रही हैं। इसके अलावा रामपुर विधानसभा सीट से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया है, जबकि खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार होंगी। 

 

 

Advertisement

रघुराज शाक्य की उम्मीदवारी इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव के करीबी माने जाते हैं। इसलिए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि रघुराज शाक्य के मैदान में उतरने से मैनपुरी लोकसभा सीट का उपचुनाव रोचक साबित हो सकता है। इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़ दी थी और बीजेपी का दामन थाम लिया था। रघुराज दो बार सांसद रह चुके हैं। 

 

आजम खान को तीन साल की सजा मिलने के बाद रामपुर की विधानसभा सीट खाली हुई है। यहां से बीजेपी ने आकाश सक्सेना को मैदान में उतारा है। इसी तरह खतौली विधानसभा सीट से उपचुनाव में बीजेपी ने राजकुमारी सैनी को अपना उम्मीदवार बनाया है। सभी की निगाहें मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने जा रही है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP Raghuraj Singh Shakya, Raghuraj Singh Shakya to contest against Dimple Yadav, Mainpuri bypoll, Uttar Pradesh politics, Uttar Pradesh bypoll election, Mulayam Singh Yadav, Dimple Yadav, Akhilesh Yadav, bhartiya janta party,
OUTLOOK 15 November, 2022
Advertisement