Advertisement
11 May 2019

ममता बनर्जी की फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर करने पर भाजपा से जुड़ी कार्यकर्ता गिरफ्तार

File Photo

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक फोटोशॉप्ड तस्वीर शेयर करना भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। पुलिस ने इस महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। भाजयुमो भाजपा की यूथ विंग है।

भाजपा की यूथ विंग की कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा ने मेट गाला में प्रियंका चोपड़ा के लुक पर ममता का फोटोशॉप्ड चेहरा शेयर किया था। इसके बाद इसे अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट कर दिया। प्रियंका शर्मा भाजयुमो की हावड़ा डिस्ट्रिक्ट संयोजक हैं। प्रियंका शर्मा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस के नेता विभास हाजरा ने शिकायत दर्ज कराई और कहा कि इस तरह मुख्यमंत्री की तस्वीर से छेड़छाड़ करना अपराध है और यह तस्वीर ममता बनर्जी का अपमान करती है।

सोशल मीडिया पर बवाल

Advertisement

प्रियंका के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्विटर और फेसबुक यूजर्स ने ममता सरकार की आलोचना भी की है। कई यूजर्स इसे हिप्पोक्रेसी और बोलने की आजादी पर हमला मान रहे हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार को घेरते हुए साउथ बेंगलुरु से बीजेपी उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “केस-1 बीजेवाईएम की प्रियंका शर्मा ने ममता दी की फोटोशॉप तस्वीर शेयर की और अब वे जेल में हैं, लेकिन ममता फासिस्ट नहीं हैं। केस-2 कांग्रेस ने पीएम मोदी की फोटोशॉप तस्वीर ट्वीट की। मोदी ने सही किया उनके खिलाफ केस नहीं किया, लेकिन फिर भी मोदी फासिस्ट हैं।‘

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: BJP Woman, Mamata Banerjee, Morphed Picture, priyanka chopra, met gala 2019
OUTLOOK 11 May, 2019
Advertisement