Advertisement
06 September 2018

तरूण विजय को कांग्रेस ने दी ‘सच बोलने’ के लिए बधाई, सच के लिए बेखौफ खड़े रहने को कहा

File Photo

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की कैलास मानसरोवर यात्रा के समर्थन में लिखने को लेकर भाजपा नेता तरूण विजय की बुधवार को सराहना की और उन्हें सच के साथ बेखौफ खड़ा रहने को कहा।

कांग्रेस ने तरुण को सच बोलने के लिए दी बधाई

भाजपा के पूर्व सांसद द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष की तीर्थयात्रा का समर्थन करते हुए कथित तौर पर ट्वीट किए जाने के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने विजय को ‘सच बोलने’ के लिए बधाई दी। भाजपा राहुल की कैलास मानसरोवर की यात्रा की आलोचना कर रही है। 

Advertisement

'तरूण विजय जी अपना हौसला बुलंद रखिए'

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'तरूण विजय जी अपना हौसला बुलंद रखिए और सच के साथ बेखौफ खड़े रहिए। आपने राहुल गांधी की कैलास यात्रा के बारे में जो कुछ भी लिखा, उसे सरकार के डर से आपने हटा दिया। सत्यम शिवम सुंदरम। शिव ही सच है। महादेव आपको सत्य का रास्ता दिखाते रहेंगे और झूठ का नाश होगा'। 

कांग्रेस नेता ने भाजपा नेता पर साधा निशाना 

उन्होंने विजय के ट्वीट के स्क्रीन शॉट को भी टैग किया। संपर्क करने पर विजय ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। वहीं, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी ट्विटर के जरिए भाजपा नेता पर निशाना साधा।

 

TAGS: BJP's Tarun Vijay, backs, Rahul Gandhi, Kailash Mansarovar Yatra, later deletes, tweet, Congress
OUTLOOK 06 September, 2018
Advertisement