Advertisement
26 October 2018

CBI मामला: थाने से निकलने के बाद बोले राहुल, PM भाग सकते हैं, छुप सकते हैं लेकिन सच सबके सामने आ जाएगा

ANI

देश की बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के आंतरिक विवाद ने विपक्षी दलों को मोदी सरकार पर हमले का एक नया हथियार दे दिया है। राहुल गांधी के नेतृत्व में राजधानी दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय समेत देशभर के दफ्तरों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, प्रमोद तिवारी समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी गिरफ्तारी दी।

- डीसीपी (साउथ) विजय कुमार ने बताया कि 20 मिनट में आठ नेताओं और 150 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया और बाद में छोड़ दिया गया।

Advertisement

- थाने से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि पीएम भाग सकते हैं, छुप सकते हैं लेकिन अंत में, सच सामने आ जाएगा। सीबीआई डायरेक्टर को हटाया गया। पीएम ने सीबीआई डायरेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया, यह एक अलग काम है। यह परेशान करने जैसा काम है। 

- गिरफ्तारी के बाद लोदी रोड थाने से निकले राहुल गांधी

 

- कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यर्ताओं और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार किया गया।

- सीबीआई दफ्तर के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सभी संस्थाओं पर आक्रमण कर रहे हैं। उन्होंने यहां लोगों के बीच 'चौकीदार चोर है' के नारे भी लगवाए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चौकीदार को चोरी नहीं करने देगी।

- सीबीआई मुख्यालय (दिल्ली) के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले रही है।

 
यहां देखें प्रदर्शन का वीडियो- 
 
दयाल सिंह कॉलेज के बाहर पहुंचे राहुल गांधी, यहां से वे सीबीआई दफ्तर की तरफ बढ़ेंगे। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता और विपक्षी पार्टियों के नेता भी मौजूद हैं।

 

- सीबीआई मुख्यालय के बाहर पहुंचे कांग्रेस नेताओं आनंद शर्मा, प्रमोद तिवारी ‌अादि के साथ्‍ा शरद यादव

 

 

- चंडीगढ़ में सीबीआई मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार की। 

 

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित CBI कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन।
 
 

- CBI निदेशक आलोक वर्मा को हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिहार की राजधानी पटना स्थित CBI कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

 

-  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू स्थित सीबीआई कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। 


 

सीबीआई दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई दफ्तर के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सीबीआई दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ, वाटर कैनन और बैरिकेटिंग भी की गई है।

छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को बहाल करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार यानी 26 अक्टूबर को देशभर में सीबीआई दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि वह राष्ट्रीय राजधानी में सीजीओ परिसर में सीबीआई मुख्यालय के बाहर पार्टी के प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। 

'प्रधानमंत्री के शर्मनाक प्रयास का विरोध करेगी कांग्रेस' 

प्रदर्शन से पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘शुक्रवार को देशभर में सीबीआई के कार्यालयों के बाहर कांग्रेस पार्टी सीबीआई प्रमुख को हटाकर राफेल घोटाले में जांच को रोकने के प्रधानमंत्री के शर्मनाक प्रयास का विरोध करेगी। मैं सुबह 11 बजे दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करूंगा।’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस सीबीआई निदेशक वर्मा के खिलाफ आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस पूरे प्रकरण पर देश से माफी मांगने की मांग करेगी।

'राफेल के खेल से घबराई मोदी-शाह की जोड़ी इसलिए रातों-रात सीबीआई तोड़ी'

इस मामले में प्रदर्शन के पहले कांग्रेस नेता जयवीर शेरगिल ने कहा कि राफेल के खेल से घबराई मोदी-शाह की जोड़ी इसलिए रातों-रात सीबीआई तोड़ी। सत्यमेव जयते! लोकतंत्र मोदीतंत्र को हराएगा। उन्होंने कहा की सीबीआई चीफ को जबरन छुट्टी पर भेजा गया है यह असंवैधानिक है। हम इसके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय करेगा।

कांग्रेस के इस प्रदर्शन को तृणमूल कांग्रेस का भी मिला साथ 

दिल्ली में कांग्रेस के इस प्रदर्शन को तृणमूल कांग्रेस का भी साथ मिल गया है। इस प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, सरकार के फैसले के खिलाफ सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा की याचिका पर चीफ जस्टिस की बेंच की सुनवाई की तरफ भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

जानें क्या है मामला

सीबीआई में आंतरिक विवाद की स्थिति पैदा होने के बाद केंद्र सरकार ने निदेशक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया था। इसके अलावा एम नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया था।

सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा इस फैसले को सीबीआई की स्वतंत्रता पर आघात बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की शरण में चले गए। इस बीच कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई

 कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके अलावा लखनऊ में सीबीआई दफ्तर के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदर्शन होना है। मुंबई में कांग्रेस के प्रदर्शन का नेतृत्व संजय निरूपम करेंगे। 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: CBI Matter, PM can run, he can hide, but in the end, truth will be revealed, rahul gandhi, leaving police station
OUTLOOK 26 October, 2018
Advertisement