Advertisement
19 March 2018

राम माधव का आरोप, राजनीतिक तिकड़म के लिए विख्यात हैं नायडू

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने और मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर तेलुगु देशम प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर पलटवार किया है। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि राजनीतिक खेल खेलने में कोई भी नायडू को हरा नहीं सकता है। वे राजनीतिक तिकड़म रचने में माहिर और इसके लिए विख्यात हैं।


राम माधव ने कहा कि जहां तक आंध्र प्रदेश के विकास की बात है हम उनके साथ हैं लेकिन जब वे राजनीतिक ड्रामा की बात करते हैं तो सबसे ज्यादा राजनीतिक खेल तेदेपा द्वारा ही खेले जाते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि हम अविश्वास प्रस्ताव से नहीं डरते हैं क्योंकि हमारे पास संसद में संख्या बल है। तेदेपा का स्टैंड राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि अचानक भावनात्मक मुद्दे उठाने और अविश्वास प्रस्ताव लाने का जवाब उन्हें आंध्र प्रदेश की जनता को देना पड़ेगा।

Advertisement

राम माधव ने कहा कि चाहे कितने भी मोर्चे सामने आ जाएं पर भाजपा अपने राजग सहयोगियों के साथ ऐसे किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर अनैतिक गठबंधन का प्रयास किया जा रहा है पर हम इनका सामना करेंगे।


TAGS: Chandrababu, Naidu, political, gimmicks, Ram, Madhav
OUTLOOK 19 March, 2018
Advertisement