Advertisement
01 November 2018

सीएम नायडू की तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश तेज, शरद पवार और फारुक अब्दुल्ला से की मुलाकात

सीएम नायडू की तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश तेज, शरद पवार और फारुक अब्दुल्ला से की | ANI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए अखिल भारतीय गठबंधन बनाने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसके तहत गुरुवार को दिल्ली में नायडू ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात की।

तेदेपा सूत्रों ने बताया कि नायडू यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ‘संयोग से’ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद से भी मिले और उन्होंने उनके साथ गैर भाजपा दलों को साथ लाने की जरुरत के बारे में संक्षित चर्चा की।

हफ्ते भर के अंदर नायडू की ये दूसरी दिल्ली यात्रा

Advertisement

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले पर चर्चा के लिए सीएम नायडू की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिलने की संभावना है। हफ्ते भर के अंदर ही उनकी यह दिल्ली की दूसरी यात्रा है। पिछले ही हफ्ते नायडू ने कहा था कि ‘राजनीतिक बाध्यता’ गैर भाजपा दलों को भाजपा से मुकाबला करने के वास्ते तीसरा मोर्चा बनाने के लिए साथ आने को बाध्य करेगी।

इससे पहले इनसे की थी नायडू ने मुलाकात

आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने से केंद्र के इनकार के बाद इस साल के शुरू में राजग से अलग होने वाले पूर्व भाजपा सहयोगी नायडू ने यहां 27 अक्टूबर को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती, जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, और पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा से भेंट की थी।

 

TAGS: CM Naidu, steps up, efforts, build third front, meets, Pawar, Farooq Abdullah
OUTLOOK 01 November, 2018
Advertisement