Advertisement
29 August 2023

पांच दिवसीय दौरे पर यूरोप जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले महीने यूरोप की यात्रा कर सकते हैं और इस दौरान वह बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने की भी संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब राष्ट्रीय राजधानी में नौ और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है।

सूत्रों ने कहा कि राहुल के सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है। उनका यह दौरा पांच दिन का होगा। वह सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।

सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

TAGS: Congress leader Rahul Gandhi, leave for Europe, September
OUTLOOK 29 August, 2023
Advertisement