Advertisement
01 February 2018

उपचुनावः राजस्थान में कांग्रेस आगे

उपचुनावः राजस्थान में कांग्रेस आगे | google

राजस्थान की दो लोकसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में वोटों की गिनती आज शुरू हुई। ताजा समाचार मिलने तक कांग्रेस के प्रत्याशी दोनों जगहों पर आगे चल रहे हैं। विधानसभा की  एक सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे है। वहीं पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीट उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे है जबकि विधानसभा की नवपाड़ा सीट तृणमूल कांग्रेस ने जीत ली है।


कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि राजस्‍थान के शुरुआती रूझान से साफ है नतीजे सरकार के खिलाफ होंगे। मुझे उम्‍मीद है कि कांग्रेस की लीड़ और बढ़ेगी। वसुंधरा राजे की सरकार को लोगों ने नकार दिया है। पश्चिम बंगाल की उलबेरिया लोकसभा सीट पर टीएमस उम्‍मीदवार 40829, बीजेपी 17625 और सीपीआईएम 8576 वोट मिले हैं।

Advertisement


राजस्थान की अलवर, अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के मतों की गणना हो रही है। पश्चिम बंगाल की उलबेरिया लोकसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती हो रही है। यहां नवपाड़ा विधानसभा सीट से टीएमसी उम्‍मीदवार 1,11729 वोटों से जीत हासिल की है।


गौरतलब है कि 2014 में हुए चुनाव में राजस्थान से लोकसभा की सभी 25 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। अजमेर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह यादव है जबकि भाजपा की ओर से जसवंत यादव मैदान में हैं। वहीं अजमेर से कांग्रेस के रघु शर्मा तो भाजपा की ओर से रामस्वरूप लांबा भाग्य आजमा रहे हैं। मांडलगढ़ से भाजपा प्रत्याशी शक्ति सिंह हाडा कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ से पीछे चल रहे हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 29 जनवरी को हुए थे।

TAGS: Bypoll, rajstan, congress, bjp, trinmool, bengal
OUTLOOK 01 February, 2018
Advertisement