Advertisement
09 September 2017

ऐसा कभी नहीं कहा कि गौरी लंकेश हत्या में आरएसएस-भाजपा का हाथ है: एम खड़गे

ऐसा कभी नहीं कहा कि गौरी लंकेश हत्या में आरएसएस-भाजपा का हाथ है: एम खड़गे | Demo Pic

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल के बयान का बचाव करते हुए शनिवार को कहा, 'यह कभी नहीं कहा कि गौरी लंकेश की हत्या के पीछे बीजेपी और आरएसएस है। लेकिन विचारधारा को लेकर मतभेद जरूर थे। खड़गे ने कहा, 'हो सकता है कि इस विचारधारा की लड़ाई की वजह से कुछ लोगों ने गौरी लंकेश की हत्या को अंजाम दिया होगा।'

खड़गे ने आगे कहा कि हमने इस मसले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृहमंत्री से बातचीत की है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से बातचीत की है।

<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Never said RSS-BJP behind this but definitely there&#39;s ideological conflict. Maybe ppl being murdered due to that: M Kharge on <a href="https://twitter.com/hashtag/GauriLankesh?src=hash">#GauriLankesh</a> <a href="https://t.co/yLppa8j8eK">pic.twitter.com/yLppa8j8eK</a></p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/906444786118254592">September 9, 2017</a></blockquote>

Advertisement

<script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

बता दें कि बेंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) पर सवाल उठाए थे और कहा था कि जो कोई भी बीजेपी के खिलाफ बोलता है, उसे चुप करा दिया जाता है।

राहुल गांधी के इस तरह के बयान के बाद शुक्रवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ कर्नाटक के चिकमंगलूर में शिकायत दर्ज कराई थी।  

TAGS: Congress Leader, M Kharge, Never said, RSS-BJP, behind, gauri Lankesh, murder
OUTLOOK 09 September, 2017
Advertisement