Advertisement
01 July 2021

उत्तराखंड: कौन है कर्नल अजय कोठियाल जो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह को दे रहे हैं चुनौती, केजरीवाल ने दी बधाई

उत्तराखंड उपचुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने ताल ठोक दी है। गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए पार्टी में शामिल हुए कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार दिया है। रिटायर्ड कर्नल कोठियाल रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने की अटकलें को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा को सीधे तौर पर चुनौती दे दी है। नवीन पिरशाली ने कहा कि विधानसभा चुनाव से सालभर पहले नेतृत्व परिवर्तन करने वाली भाजपा को 57 विधायकों में से एक भी ऐसा काबिल व्यक्ति नहीं मिला जिसे मुख्यमंत्री बनाया सा सकता था।

आप प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि गंगोत्री विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल उनसे सीधा मुकाबला करेंगे।

Advertisement

कर्नल अजय कोठियाल का नाम गंगोत्री सीट के लिए घोषित होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए कहा, 'कर्नल साहब, शुभकामनाएं। आपने फौज में जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है। यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ करनी है।'

वहीं, आप प्रवक्ता ने कहा की आज उत्तराखंड की जनता भाजपा की नाकाबिल सरकार से दुखी है। आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड का नवनिर्माण है और पार्टी के गंगोत्री उप चुनाव लड़ने का मकसद देवभूमि को एक नकारे मुख्यमंत्री के कुशासन से छुटकारा दिलाना है। मौजूदा मुख्यमंत्री के विधानसभा सदस्य निर्वाचित होने की अनिवार्यता का समय निकलता जा रहा है। बावजूद इसके भाजपा ने अभी तक स्थितियों को उलझा कर रखा है। 

 

 

 

 

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Dehradun Colonel Ajay Kothiyal, Tirath Singh Rawat, AAP, Arvind Kejriwal
OUTLOOK 01 July, 2021
Advertisement