Advertisement
03 June 2019

गठबंधन पर निर्भर ना रहें, उपचुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करें कार्यकर्ता और पदाधिकारी: मायावती

File Photo

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा)  और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बीच मनमुटाव के संकेत मिलने लगे हैं। राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुई बसपा की बैठक में मायावती ने हार के कारणों की समीक्षा की। पीटीआई के मुताबिक, बैठक में मायावती ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक और नवनिर्वाचित सांसद आगामी उपचुनाव अकेले लड़ने की तैयारी करें। इसके लिए गठबंधन पर निर्भर ना रहें। कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

गठबंधन को लगा था झटका

लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी तैयारी के बाद सपा, बसपा और रालोद के बीच गठबंधन हुआ था। तीनों दलों ने यूपी में 50 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन लोकसभा चुनावों के परिणाम उम्मीदों के उलट रहा और बसपा केवल 10 सीटों पर ही जीत सकी जबकि सपा को केवल 5 सीटें मिलीं। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में बसपा 38, सपा 37 और आरएलडी 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ी थी। गठबंधन ने अमेठी और रायबरेली की सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी।

Advertisement

मायावती के तेवर के बाद राज्य में सपा और बसपा गठबंधन पर असर पड़ सकता है। गठबंधन का भविष्य क्या होगा, इस पर फिलहाल कुछ कहना मुश्किल है। मायावती के उपचुनाव लड़ने के ऐलान को उनके नजरिए में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि आम तौर पर बसपा उपचुनाव नहीं लड़ती है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Mayawati, SP, bsp, by-elections
OUTLOOK 03 June, 2019
Advertisement