Advertisement
26 October 2019

14 दिन के लिए तिहाड़ से छूटे दुष्यंत के पिता अजय चौटाला, बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

File Photo

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने समर्थन दिया है। इसके साथ ही खबर आई कि दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को फरलो भी मिल गई है। जिसके बाद वह दिल्ली की तिहाड़ जेल से छूट गए है। आज वह अपने बेटे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। अजय चौटाला को 14 दिन के लिए फरलो मिली है। दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के साथ शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद से दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।                      

विधायक दल के नेता चुने गए खट्टर 

वहीं, सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले चंडीगढ़ में जारी विधायक दल की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को औपचारिक रूप से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। शुक्रवार को जहां बताया जा रहा था कि इस बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल होंगी लेकिन अब उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद बैठक में मौजूद हैं। उनके साथ ही, महासचिव अरुण सिंह भी हैं। बैठक के बाद मनोहर लाल खट्टर आज राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे जिसके बाद कल यानी दिवाली वाले दिन उनकी सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Dushyant Choutala, Ajay Choutala, 14 days ferlo
OUTLOOK 26 October, 2019
Advertisement