Advertisement
22 March 2024

चुनावी बॉण्ड: मोनिका नाम की महिला ने कांग्रेस को पांच लाख रुपये का चंदा दिया, चुनाव आयोग ने जारी किया डेटा

चुनावी बॉण्ड: मोनिका नाम की महिला ने कांग्रेस को पांच लाख रुपये का चंदा दिया, चुनाव आयोग ने जारी किया डेटा

चुनावी बॉण्ड खरीददारों की सूची में मोनिका नामक एक महिला ने कांग्रेस को चुनावी बॉण्ड के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा दिया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा निर्वाचन आयोग को बृहस्पतिवार को सौंपे गए विवरण से यह जानकारी मिली है।

मोनिका का केवल पहला नाम ही इस सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने अक्टूबर 2021 में पांच चुनावी बॉण्ड खरीदे जिनमें से प्रत्येक की कीमत एक लाख रुपये थी। मोनिका ने कांग्रेस पार्टी को चुनावी बॉण्ड के जरिए कुल पांच लाख रुपये दिए गए हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार बृहस्पतिवार को चुनावी बॉण्ड के संबंध में अपने पास मौजूद सारी जानकारी निर्वाचन आयोग को उपलब्ध करा दी।

Advertisement

इसके बाद, निर्वाचन आयोग ने चंदा देने वालों और इसे प्राप्त करने वालों की दो अलग-अलग सूचियां अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी।

TAGS: Electoral Bond, Monica, donated Rs 5 lakh, Congress, Election Commission, data.
OUTLOOK 22 March, 2024
Advertisement