Advertisement
04 July 2017

गवर्नर ने मुझे धमकाया, वे भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष की तरह बात कर रहे थे: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गवर्नर केएन त्रिपाठी ने उन्हें फोन पर धमकाया और उनका अपमान किया है।

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गवर्नर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यपाल ने उन्हें धमकाया और उन्हें अपमानित किया है। ममता बनर्जी का आरोप है कि वे (राज्यपाल) ऐसे व्यवहार कर रहे थे जैसे भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष हों।

ममता ने कहा कि “इस तरीके से मेरे पूरे जीवन में किसी ने मेरा अपमान नहीं किया, जिस तरह से वे बात कर रहे थे, मुझे लगा कि मुझे अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।”

Advertisement

राज्यपाल केएन त्रिपाठी को लेकर  उन्होंने कहा, “ मैं उनके (राज्यपाल के आशीर्वाद से सत्ता में नहीं आई, मैं जनता के आशीर्वाद से सत्ता में आई। यदि वे संवैधानिक पद पर हैं तो मैं भी संवैधानिक पद पर हूं। वे मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। वे सिर्फ एक ग्रुप की तरफदारी नहीं कर सकते। ”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: mamta banerjee, kn tripathi, west bengal news
OUTLOOK 04 July, 2017
Advertisement