Advertisement
13 July 2019

हरियाणा: भाजपा में शामिल हुए इनेलो नेता और पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत

ANI

हरियाणा के गुरुग्राम में इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) नेता और पूर्व विधानसभा डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत आज यानी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। गोपीचंद गहलोत चौटाला परिवार के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भी 1981 से 1991 के बीच वह भाजपा में बतौर कार्यकर्ता रह चुके हैं।

इससे पहले गोपीचंद गहलोत ने इनेलो की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि जल्द ही साथियों के साथ मिलकर भविष्य की दिशा तय करेंगे।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दिया इनेलो से इस्तीफा

Advertisement

उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जुड़े हुए चार दशक हो गए। 1991 में गुड़गांव जन पंचायत उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक जीवन शुरू किया। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता ही मेरा परिवार और पूंजी हैं। इन्हीं के दिशा-निर्देशों पर भविष्य की राजनीति तय होगी। उनके साथ ही सभा में इनेलो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया।

उनके साथ प्रदेश सचिव रमेश दहिया, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सुरेंद्र तंवर, जिला प्रवक्ता कपित त्यागी, राव मान सिंह, प्रो़. श्यामसिंह, रामपत सैनी, देवेन्द्र धनखड़, सतपाल हंस, नवल राणा, ऋषिपाल धनखड़, रणसिंह ठाकराण, दीवान सिंह, रविन्द्र कटारिया, जसबीर ठाकराण, धर्मबीर बाघोरिया, महेश, रामसिंह जांगड़ा, राकेश गोयल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Gurugram, INLD leader, Gopichand Gahlot, BJP, Haryana, Manohar Lal Khattar
OUTLOOK 13 July, 2019
Advertisement