Advertisement
20 September 2022

हरियाणा कांग्रेस ने भी अध्यक्ष पद के लिए किया राहुल गांधी का समर्थन, बताया यह कारण

ANI

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों ने, राहुल गांधी से "सभी की भावनाओं" को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने का अनुरोध किया।

हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने कहा कि "राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया है।" भान ने कहा, "बैठक में हमने उनसे अनुरोध किया है की वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करें।"

इससे पहले, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की प्रदेश कांग्रेस समितियों ने इसी तरह के प्रस्ताव पारित किए थे। कांग्रेस ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उसके अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: Rajasthan, Congress, Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Hariyana, Hariyana, Chhattisgarh, Election
OUTLOOK 20 September, 2022
Advertisement