Advertisement
20 November 2018

2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, बताई ये वजह

File Photo

भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मध्य प्रदेश के इंदौर में बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह 2019 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। स्वास्थ्य खराब होने की वजह से उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है।

इंदौर में मीडिया से बात करते हुए सुषमा ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में पार्टी को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। 

मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है: सुषमा स्वराज

Advertisement

कुछ वक्त से ये चर्चा थी कि स्वास्थ्य वजहों सें वो अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला कर सकती हैं। खबरें तो ये भी हैं कि भाजपा उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेज सकती है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुषमा ने कहा, ‘यूं तो ये पार्टी तय करती है लेकिन मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है’।

अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुकी हैं सुषमा 

सुषमा का स्वास्थ्य सही नहीं है और उन्हें कुछ समय पहले हॉस्पिटल भी जाना पड़ा था। वह पहले ही अपनी किडनी ट्रांसप्लांट करवा चुकी हैं। इस दौरान डॉक्टरों ने 6 घंटे तक उनकी सर्जरी की थी। सुषमा को एक 40 साल की महिला ने किडनी दान की थी। उनकी सर्जरी कार्डियो थोरासिस केंद्र के 50 डॉक्टरों की टीम ने की थी, जिनमें प्रत्‍यारोपण सर्जन, प्रत्‍यारोपण एनेस्थेलॉजिस्ट, नर्स, टेक्नीशियन और अन्य सहयोगी कर्मचारी श्‍ाा‌मिल थे।

बीजेपी के लिए झटका साबित हो सकता है 

हालांकि सुषमा का चुनाव न लड़ना बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि वह बीजेपी की सशक्त नेता मानी जाती हैं। विदेश मंत्री के रूप में भी उनके काम करने के अंदाज को सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया।

विदिशा से सांसद हैं विदेश मंत्री 

गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं। लंबे समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही। बीच में कई बार वह अस्पताल में भर्ती रहीं। फिलहाल, सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं।

यहां देखें क्या बोलीं सुषमा स्वराज-

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोरसे
TAGS: madhya pradesh, lok sabha election, Sushma Swaraj, lok sabha election, kidney transplant, vidisha
OUTLOOK 20 November, 2018
Advertisement